गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब से निकाला नगर कीर्तन
गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब हजुरा कपूरा कालोनी में प्रबंधक कमेटी की तरफ से प्रधान गुरमेल सिंह की अगुआई में नगर कीर्तन निकाला गया।
संस, बठिडा: श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब, हजुरा कपूरा कालोनी में प्रबंधक कमेटी की तरफ से प्रधान गुरमेल सिंह की अगुआई में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन की शुरुआत हेड ग्रंथी मलकीत सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजुरी में अरदास से की।
इस दौरान पूरे रास्ते में मोहल्ला निवासियों ने जगह जगह पर चाय, ब्रेड, पकौड़ों व केलों के लंगर लगाए। नगर कीर्तन के दौरान गुरुघर की हजुरी रागी भाई गुरसेवक सिंह के जत्थे व मोहल्ले की महिलाओं ने हरी जस गायन किया। 20 जनवरी को सुबह दस बजे अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे। दोपहर एक बजे तक गुरबाणी कीर्तन व गुरमति विचारों द्वार संगतों को निहाल किया जाएगा। इस दौरान सचिव हरजीत सिंह, गुरदीप सिंह भट्टी, खजांची हरबंस सिंह, सतनाम सिंह, गुरतेज सिंह, भोला सिंह, नैब सिंह, गुरजंट सिंह, जंगीर सिंह, रजिदर सिंह, गुरसेवक सिंह, गौरवप्रीत सिंह, नवप्रीत सिंह, हरमन सिंह, नवदीप सिंह व गुरबिदर सिंह ने भी अपना सहयोग दिया। रामा मंडी में निकाला नगर कीर्तन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से दशम पातशाही श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाशपर्व को समर्पित नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन में शामिल गतका पार्टियों ने गतके के जौहर दिखाए। नगर कीर्तन का जगह-जगह फूलों की बारिश से स्वागत किया गया। प्रबंधक कमेटी के प्रधान दीदार सिंह मक्कड़ ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब में कल श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे। यहां अमरजीत सिंह असीजा, अमरीक सिंह, बलजीत बराड़, इवनीत सिंह, धर्म पुनिहानी, बलवंत सिंह, सतवीर सिंह असीजा आदि मौजूद थे।