वार्षिक झंडा यात्रा लेकर श्री छिन्नमस्तिका धाम पहुंचे श्रद्धालु
श्री छिन्नमस्तिका धाम मंदिर माता चितपूर्णी में श्री दुर्गा जागरण मंडल के सदस्य राज कुमार सूद अशोक मदान संजीव शर्मा प्रेम कुमार के नेतृत्व में वार्षिक झंडा लेकर पहुंचे।
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2020 04:10 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 10:05 PM (IST)
संवाद सहयोगी, भुच्चो मंडी : श्री छिन्नमस्तिका धाम, मंदिर माता चितपूर्णी में श्री दुर्गा जागरण मंडल के सदस्य राज कुमार सूद, अशोक मदान, संजीव शर्मा, प्रेम कुमार के नेतृत्व में वार्षिक झंडा लेकर पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर मंदिर के संस्थापक जोगिदर काका, चेयरमैन पवन बांसल व मैनेजर मनोज मोजी ने श्रद्धा से स्वागत किया। मंदिर के पुजारी राम गोपाल के नेतृत्व में पूजन करने के बाद मंडल के सदस्यों ने दरबार में झंडा चढ़ाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें