सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति ने दम तोड़ा
बीते 17 अक्टूबर को अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
जासं, बठिडा : बीते 17 अक्टूबर को अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया था। घायल व्यक्ति की 21 अक्टूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना कैंट पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत देकर गुरप्रीत सिंह निवासी गांव सेमा कलां ने बताया कि बीते 17 अक्टूबर को किसी अज्ञात वाहन ने उसके चाचा सतनाम सिंह को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 21 अक्टूबर को उसके चाचा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।