भिखारी युवक की मौत
ट्राली यूनियन के सामने नाली के किनारे पर एक भिखारी के मृत पड़े होने की सूचना सहारा मुख्यालय को मिली।
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 04:15 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 04:15 PM (IST)
जासं, बठिडा : संतपुरा रोड पर ट्राली यूनियन के सामने नाली के किनारे पर एक भिखारी के मृत पड़े होने की सूचना सहारा मुख्यालय को मिली। इस पर सहारा जनसेवा की लाइफ सेविग टीम के सदस्य विक्की कुमार व अध्यक्ष विजय गोयल एवं अर्जुन कुमार एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। वहां पर एक 22 वर्षीय युवक जो भिखारी था कि लाश पड़ी थी। सहारा टीम ने इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंची व घटना की जांच की। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें