विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बठिंडा में स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, ड्राइवर पर केस दर्ज

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:38 PM (IST)

बठिंडा में संतपुरा रोड ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साइकिल सवार अजय कुमार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

हादसे में साइकिल सवार की मौत। सांकेतिक फोटो

हादसे में साइकिल सवार की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. बठिंडा में साइकिल सवार की स्कार्पियो टक्कर से मौत।

  2. संतपुरा रोड ओवरब्रिज के पास हुआ यह दर्दनाक हादसा।

  3. पुलिस ने आरोपी स्कार्पियो चालक सोनी पर केस किया।

जागरण संवाददाता, बठिंडा। शहर में सड़क हादसे में एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसा संतपुरा रोड ओवरब्रिज के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

थाना कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में गुरशरण सिंह ने बताया कि उसका साला अजय कुमार साइकिल पर संतपुरा रोड ओवरब्रिज के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान सोनी नामक व्यक्ति ने अपनी स्कार्पियो गाड़ी से उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपित चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।