साइकिल यात्रा कर दिया वातावरण बचाने का संदेश
550वें प्रकाश पर्व को लेकर साइकिल यात्रा की।
जागरण संवाददाता, बठिडा : बठिडा के गांवों के दो युवाओं ने सुल्तानपुर लोधी तक श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर साइकिल यात्रा की। इन्होंने यात्रा के दौरान लोगों को वातावरण बचाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि आज के समय में हमारी हवा, पानी बहुत दूषित हो रहा है। जिसको बचाना हम सबका फर्ज है। अगर इसको समय पर न बचाया गया तो आने वाले समय में लोग शुद्ध हवा व पानी को तरस जाएंगे। वहीं उन्होंने यात्रा के दौरान लोगों को गुरु नानक देव जी शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित किया।
बठिडा जिले के गांव कोटभारा के यादविदर सिंह व गांव कमालू स्वैच के रणबीर सिंह मंगलवार सुबह छह बजे साइकल यात्रा पर सुल्तानपुर लोधी के लिए निकले थे, जो उसी दिन शाम को छह बजे वहां पर पहुंचे। जिसके बाद वीरवार को वह वापिस बठिडा पहुंचे, जहां पर रणबीर सिंह के पिता गुरमेल सिंह व माता छिदरपाल कौर ने उनका स्वागत किया। वहीं बदले में उनको शगुन के तौर पर आशीर्वाद भी दिया गया। उन्होंने बताया कि बेशक यह यात्रा इस बार कम थी, लेकिन अगली बार वह बड़ी यात्रा पर जाएंगे। जबकि उनका मकसद है कि वातावरण को शुद्ध बनाया जा सके। इसके लिए वह अपनी तरफ से हर कोशिश करेंगे।