कृषि बिल पास करने की खुशी में कांग्रेसियों ने लड्डू बांटे
कानून के विरोध में बिल पास करके पंजाब की किसानी को बचाने के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 11:44 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 11:44 PM (IST)
संवाद सूत्र, संगत मंडी : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की तरफ से केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून के विरोध में बिल पास करके पंजाब की किसानी को बचाने के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया गया। यह विचार कांग्रेस नेता और बठिडा देहाती हलके के इंचार्ज हरविदर सिंह लाड़ी ने प्रकट किए। कैप्टन सरकार का धन्यवाद करते हुए कांग्रेसी नेताओं व वर्करों ने लड्डू बांट कर खुशी जाहिर की। इस मौके यूथ कांग्रेस के प्रधान जैक्सदीप सिंह, मनजीत कोटफत्ता, गुरलाभ बांडी, गोल्डी दियोन, रणदीप सिंह जंडू आदि हाजिर थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें