इनोवेशन मुकाबले में स्मृति व पोस्टर प्रस्तुति में पीयूष अव्वल
मशन इनोवेटिव पंजाब के तहत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2020 का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, बठिडा
महाराजा रंजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में मिशन इनोवेटिव पंजाब के तहत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2020 का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल रमन प्रभाव की खोज की याद में मनाया जाता है। आईआईटी दिल्ली के पूर्व प्रोफेसर व प्रसिद्ध विज्ञानी विपन कुमार त्रिपाठी, जिनको राष्ट्रीय राजधानी में दी पंफलेट मैन के नाम से जाना जाता है समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। जिन्होंने अपने भाषण में विद्यार्थियों को विज्ञानिक सद्भाव को उत्साहित करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने रोजाना की जिदगी में विज्ञानिक कार्यों की महत्ता को व्यावहारिक उदाहरण के साथ समझाया। वहीं बताया कि दुनिया की हर चीज एक नियम का पालन करती है और विज्ञान का असल उद्देश्य इन नियमों को ढूंढना है, जिसके बाद इसे मनुष्य के मन को समझने योग्य बनाना है।
समागम में यूनिवर्सिटी के उपकुलपति प्रो. मोहन पाल ने कहा कि विज्ञान को तर्कपूर्ण दलील के साथ नियमित रूप से एकत्र किए गए ज्ञान के तौर पर प्रभाशित किया जाता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान तर्कशील ज्ञान है व विज्ञानिक स्वभाव प्रश्न की भावना को दर्शाता है। जिसमें तर्कशील तर्क व रचनात्मक की प्रक्रिया शामिल होती है। इसी प्रकार एमआरएसपीटीयू के डीन रिसर्च व विकास व भौतिक विज्ञान के मुखी डॉ. जसबीर सिंह हुंदल ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हमारे विज्ञानियों के समर्पण, ²ढ़ता को याद करने का एक अवसर है। इस दौरान साइंस विषय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। जिसमें अध्यापकों, खोज विद्वानों व विज्ञान विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
इस दौरान महिला इनोवेशन मुकाबले में डॉ. स्मृति ने पहला, गरिमा शर्मा ने दूसरा व शिल्पा कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार पोस्टर प्रस्तुति में पियूष ने पहला, सौरभ गौतम ने दूसरा व पंकज ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि मौखिक पेशकारी में तरुनप्रीत ने पहला, प्रदीप कुमार ने दूसरा व अमृतपाल सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा रिसर्च मौखिक में कमलदीप कौर ने पहला व प्रिया धूड़िया ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं बहस में शिवम कुमार ने पहला, जगमीत ने दूसरा व साहिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर डायरेक्टर डॉ. सवीना बंसल, यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डॉ. आशीष बालदी भी उपस्थित थे।