लोक भलाई के काम करने वालों का सम्मान किया
लॉकडाउन दौरान जरूरतमंदों की मदद करने वाले लोगों का सम्मान किया गया।
संसू, भुच्चो मंडी : गुरु अर्जुन देव नगर के शहीद भक्त सिंह क्लब की तरफ से लोक भलाई के काम करने वाली संस्थाओं और लॉकडाउन दौरान जरूरतमंदों की मदद करने वाले लोगों का सम्मान किया गया। इस समागम में समाजसेवी प्रिस गोलन मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। क्लब के प्रधान ने समागम में शिरकत करने वालों का स्वागत करते कहाकि हमारा मकसद लोक सेवा के काम करने वालों का सम्मान करके उनका उत्साह बढ़ाना हैं। उन्होंने बताया कि संस्था की तरफ से करीब 8 महीनों में 62 नौजवानों को नशे की दलदल में से निकाला हैं। जिसमें 5 लड़कियां भी शामिल हैं। मुख्य मेहमान प्रिस गोलन और समाजसेवी राजविदर सिंह रंगीला ने क्लब की तरफ से किए यत्नों की प्रशंसा की। समागम में सुखदेव शर्मा, बलबीर सिंह, पार्षद दलजीत सिंह, मनदीप भलेरिया, डाक्टर गुरदीप सिंह, जतिदर सिंह लाडी आदि ने भाग लिया।