Move to Jagran APP

सिविल अस्पताल में चलाया सफाई अभियान

नरंकारी सतगुरु हरदेव सिंह महाराज के 66वें जन्मदिवस के अवसर पर 400 सेवादारों ने सिविल अस्पताल में सफाई अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 11:48 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 06:10 AM (IST)
सिविल अस्पताल में चलाया सफाई अभियान
सिविल अस्पताल में चलाया सफाई अभियान

संसू, रामामंडी : निरंकारी सतगुरु हरदेव सिंह महाराज के 66वें जन्म दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मंडल ब्रांच रामा की ओर से ज्ञान प्रचारक अमरजीत मित्तल की अगुआई में 400 सेवादारों ने मिलकर सिवल अस्पताल तथा पुलिस थाने में सफाई अभियान चलाया।

loksabha election banner

निरंकारी आश्रम रामा के प्रमुख अमरजीत मित्तल ने कहा कि गुरु पूजा का लक्ष्य गुरु की बात को मानना व उसके दर्शाए मार्ग पर चलते हुए अपना जीवन व्यतीत करना है। उन्होंने कहा की निरंकारी बाबा हरदेव सिंह ने संसार को एकता, प्यार, निर्मिता, प्रीत व भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके सिविल अस्पताल के स्टाफ के अलावा बड़ी संख्या में सेवादार उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.