बच्चों को दिया एकजुट होकर रहने का संदेश
एकलव्या कॉन्वेंट स्कूल गंगा अबलु में बाल दिवस मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 04:07 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 04:07 PM (IST)
संस, गोनियाना : एकलव्या कॉन्वेंट स्कूल गंगा अबलु में बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चे किसान, भगत सिंह, राजगुरु, झांसी की रानी, मदर टेरेसा की वेशभूषा में आए। वहीं बच्चे भी आपसी भाईचारे व सांझेदारी सिखाने के हित में बैठकर मिलजुलकर खाना खाया गया। स्कूल की शिक्षिकाओं ने बच्चों को इस दिन के महत्व के बारे में बताया। स्कूल के चेयरमैन डॉ. तरसेम लाल गर्ग ने बच्चों से मिलकर रहने प्रण लिया।
इस मौके पर डॉ. रजनी जिदल, अनीता गर्ग, सीईओ रोहित बांसल, साक्षी कांसल, प्रिसिपल केके शर्मा, एएसओ गुरभेज सिंह व समूह स्कूल स्टाफ भी उपस्थित था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें