Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मारपीट कर छीनी नकदी, केस

थाना कैंट की पुलिस ने मारपीट कर नकदी छीनने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 09 Sep 2020 04:23 PM (IST)
Hero Image
मारपीट कर छीनी नकदी, केस

जागरण संवाददाता, बठिडा : थाना कैंट की पुलिस ने मारपीट कर नकदी छीनने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गुरु नानक पुरा मोहल्ला के अवतार सिंह ने बताया कि वह फेस 4-5 में सिक्योरिटी है, जहां पर बलकरन सिंह के दूध वाले पशु आते हैं, जिनको वह कॉलोनी में आने से रोकता है। इस बात की रंजिश को लेकर बलकरन सिंह ने उसके साथ मारपीट कर 1300 रुपये छीन लिए। पुलिस ने बलकरन सिंह पर केस दर्ज कर लिया है।