विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चों से बाल मजदूरी करवाने वाले मिठाई दुकान संचालक पर मामला दर्ज

By JagranEdited By:
Published: Sun, 29 Aug 2021 03:31 PM (IST)

रामपुरा फूल में स्थित एक मिठाई की दुकान के मालिक द्वारा छोटे-मासूम बचों से बाल मजूदरी करवाने के आरोप में ...और पढ़ें

बच्चों से बाल मजदूरी करवाने वाले मिठाई दुकान संचालक पर मामला दर्ज
बच्चों से बाल मजदूरी करवाने वाले मिठाई दुकान संचालक पर मामला दर्ज

जासं,बठिंडा : रामपुरा फूल में स्थित एक मिठाई की दुकान के मालिक द्वारा छोटे-मासूम बच्चों से बाल मजूदरी करवाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। चाइल्ड लाइन बठिडा सेंटर की कोआर्डिनेटर सुमनदीप की अगुआई में रामपुरा पुलिस रामपुरा स्थित सोहन स्वीट्स की दुकान पर दबिश देकर वहां से बाल मजदूर के तौर पर काम कर रहे तीन बच्चों को मुक्त करवाया गया।

उक्त मिठाई की दुकान से भागे एक बच्चे ने बचपन बचाओ आंदोलन संस्था को बताया कि दुकानदार द्वारा अपनी दुकान पर कम उम्र के बच्चों को रखकर बाल श्रम कानून का उल्लंघन किया जा रहा है। बचपन बचाओ आंदोलन संस्था द्वारा इसकी जानकारी चाइल्ड लाइन को दी गई तथा थाना रामपुरा सिटी की पुलिस को साथ लेकर दुकान पर दबिश दी गई। इस दौरान तीन बच्चों को बाल श्रम से मुक्त करवाया गया।

दूसरी और मामले की भनक लगते ही यहां शहर के कुछ अन्य मिठाई दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई वहीं लोगों द्वारा टीम का घेराव कर टीम की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए नारेबाजी भी की गई। वहीं दूसरी और थाना प्रभारी विक्रमजीत सिंह चौहान से मोबाइल पर बात करने पर उन्होंने दुकान से तीन बच्चों को बरामद करने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है तथा जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।