कब्जा करने की नीयस से फसल बीजने पर केस
फसल बीजने वाले छह लोगों के खिलाफ ढ़ाई महीने बाद केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 06:40 PM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 06:40 PM (IST)
जासं, बठिडा : थाना संगत पुलिस ने जमीन पर कब्जा करने की नियत से पही तोड़कर गेहूं की फसल बीजने वाले छह लोगों के खिलाफ ढ़ाई महीने बाद केस दर्ज किया है। इसमें जगदीप सिंह वासी चक्क रुलदू सिंह वाला ने शिकायत दर्ज करवाई कि आठ दिसंबर 2019 को जसविदर सिंह, रमिदर सिंह, अमनिदर सिंह, निर्मल सिंह, बलविदर सिंह व नरिदर सिंह वासी चक्क रुलदू सिंह वाला ने उसकी जमीन पर कब्जा करने की नियत से रात के समय खेतों की पही तोड़कर उस पर गेहूं बीज दी। वही उक्त लोगों ने उसे धमकियां भी भी। पुलिस ने मामले में करीब ढ़ाई माह तक जांच के बाद मामला दर्ज किया है जबकि इसमें किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें