दहेज के विभिन्न मामलों में ससुरालियों पर केस दर्ज
जिला बठिडा के महिला थाना की पुलिस ने दहेज के अलग-अलग मामलों में केस दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, बठिडा : जिला बठिडा के महिला थाना की पुलिस ने दहेज के अलग-अलग मामलों में शिकायतों के आधार पर केस दर्ज किए हैं। बठिडा के रिहायशी दर्जा तीन के क्वार्टर की निताशा गुप्ता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसको दहेज के लिए परेशान किया जाता है। इसके आधार पर पुलिस ने महिला के पति बठिडा वासी समित शर्मा पर केस दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच सहायक थानेदार तस्वीर सिंह कर रहे हैं। इसके अलावा बठिडा वासी शालू ने पुलिस को दहेज के लिए परेशान करने की शिकायत दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने महिला के पति विनोद कुमार, ससुर विजय कुमार व सास सुगरा के खिलाफ के केस दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच सहायक थानेदार मंदर सिंह कर रहे हैं। फिलहाल दोनों ही मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी बाकी है।
जमीन के झगड़े की मारपीट
जागरण संवाददाता, बठिडा :
थाना कोटफत्ता की पुलिस ने जमीन के झगड़े की रंजिश में मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव धन सिंह खाना के कुलवंत सिंह ने बताया कि उसका कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। इस बात की रंजिश को लेकर उनके द्वारा उसके घर में दाखिल होकर मारपीट की गई। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव धन सिंह खाना के कुलदीप सिंह, सुखजीत सिंह, जोगिदर सिंह, जगसीर सिंह व जगदीप सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने कहा कि सभी आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।