Move to Jagran APP

सरपंच के चुनाव की रंजिश में चली गोली, महिला समेत दो घायल

सरपंच की वोटों को लेकर कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल में चल रही रंजिश में एक पक्ष की तरफ से चलाई गोली में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 09:54 PM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 09:54 PM (IST)
सरपंच के चुनाव की रंजिश में चली गोली, महिला समेत दो घायल

जासं,बठिडा: सरपंच की वोटों को लेकर कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल में चल रही रंजिश में एक पक्ष की तरफ से चलाई गोली में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायल लोगों के बयान पर 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

loksabha election banner

थाना दयालपुरा पुलिस को आंगनबाड़ी वर्कर रंजीत कौर पत्नी जगसीर सिंह निवासी गांव आदमपुरा ने बताया कि वह कांग्रेस पार्टी की समर्थक है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से उसके ताया ससुर के बेटे गोबिन्द सिंह पुत्र बिक्कर सिंह ने गांव सरपंच का चुनाव लड़ा था, जिसमें उसने शिअद के उम्मीदवार को हराया था। चुनावी हार के बाद विरोधी पक्ष के सेवक सिंह और उसके साथी उनके साथ रंजिश रखने लगे थे। इस कारण दोनों पक्षों में अकसर ही विवाद व झगड़ा होता रहता था। इसी रंजिश में बीती शुक्रवार शाम करीब आठ बजे सरपंच गोबिद सिंह को उसके जेठ का बेटा स्वर्ण सिंह घर छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान विरोधी पक्ष के दयाल सिंह ने अपनी बीड़ी का धुआं सरपंच के मुंह पर मार दिया, जिसका स्वर्ण सिंह ने विरोध किया। जब उसके जेठ का बेटा सरपंच को छोड़कर वापस आ रहा था तो लवप्रीत सिंह, नन्नू सिंह, मनी सिंह ने स्वर्ण सिंह के साथ मारपीट की। इसके बाद उक्त लोग सेवक सिंह के घर की छत पर चढ़ गए और उनके साथ बंटी सिंह, हैपी सिंह, लभ्भी सिंह, बुद्धू सिंह और अजय सिंह समेत एक दर्जन अज्ञात लोगों ने मिलकर उनकी तरफ ईंट पत्थर मारने शुरू कर दिए। इस दौरान ही सेवक सिंह अपनी राइफल लेकर आया और जसप्रीत सिंह ने राइफल के साथ उनपर गोलियां चला दीं। जिस कारण वह और स्वर्ण सिंह घायल हो गए। थाना दयालपुरा पुलिस ने पीडि़त महिला के बयान पर उक्त सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.