विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चरित्र पर था शक, बहन को दीवार पर पटका

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 20 Oct 2017 10:29 AM (IST)

भाई को अपनी बहन के चरित्र पर शक था। गुस्से में उसने बहन के बाल पकड़े और उसका सिर दीवार पर पटक दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

चरित्र पर था शक, बहन को दीवार पर पटका
चरित्र पर था शक, बहन को दीवार पर पटका

जेएनएन, बठिंडा। अनूप नगर इलाके में चरित्र पर शक करने वाले भाई ने बहन को बालों से पकड़ कर दीवार पर पटक दिया। गंभीर हालत में युवती को आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने अरोपी अनूप नगर निवासी आलोक राय के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी। वह घर से फरार बताया जा रहा है।

जांच अधिकारी एएसआइ तस्वीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसके पिता सुरेश राय की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। पिता ने बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करते हैं। उनकी दो बेटियां प्रीति और वंदना तथा एक बेटा आलोक है। वंदना पढ़ती है, 23 साल की प्रीति प्राइवेट जॉब करती है। नशा करने का आदी आलोक बेकार घूमता है।

गत 15 अक्टूबर की रात वह घर आया। आते ही उसने प्रीति को यह कह कर दीवार से पटक दिया कि वह घर वालों के कहने से बाहर है। तस्वीर सिंह ने बताया कि फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि प्रीति के सिर पर गंभीर चोट है। अभी 72 घंटे तक कुछ नहीं कहा जा सकता। उसके बाद ही असली स्थिति का पता चलेगा।

यह भी पढ़ेंः अबोहर के गांव में एनआरआइ व्‍यवसायी की हत्‍या, गोलियों से छलनी किया