Move to Jagran APP

समाजसेवी कार्यो में अग्रणी ब्राह्मण एकता मंच

ब्राह्मणों को विश्व की उत्पत्ति से ही जाना जाता है। कहा जाता है कि पुराने वेदों एवं उपनिष्दों के अनुसार ब्राह्मण समाज का इतिहास सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा से जुड़ा हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 03:39 PM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 03:39 PM (IST)
समाजसेवी कार्यो में अग्रणी ब्राह्मण एकता मंच
समाजसेवी कार्यो में अग्रणी ब्राह्मण एकता मंच

ज्योति बबेरवाल, बठिडा : ब्राह्मणों को विश्व की उत्पत्ति से ही जाना जाता है। कहा जाता है कि पुराने वेदों एवं उपनिष्दों के अनुसार ब्राह्मण समाज का इतिहास सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा से जुड़ा हुआ है। वेदों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि ब्राह्मणों की उत्पत्ति हिदू धर्म के देवता ब्रह्मा से हुई थी। वर्तमान समय में जितने भी ब्राह्मण समाज के लोग हैं वे सब भगवान ब्रह्मा के वंशज हैं। समाज में ब्राह्मणों को उनके धार्मिक कार्यों के लिए जाना जाता है। लेकिन ब्राह्मण एकता मंच ने साबित किया है, कि ब्राह्मण समाज में एक नई सोच रख कार्य भी कर सकते हैं। जिले की ब्राह्मण एकता सभा 2019 में सामने आई। सभा बनाने का मकसद सभी ब्राह्मणों को एक जगह पर एकत्रित करना था। सभा के वैद्य प्रकाश ने बताया कि सभा इसलिए बनाई गई थी कि सभी ब्राह्मण एक साथ एकत्रित हो सकें। पंजाब में ब्राह्मणों की संख्या काफी कम है। एकता मंच के जरिए सभी ब्राह्मणों एक जगह एकत्रित कर उनकी समस्याएं जानी जाती हैं। अगर कोई भी ब्राह्मण आर्थिक तौर कमजोर है, तो उनकी मदद की जाती है। सभा में 25 से 26 मेंबर हैं, जबकि करीब 300 परिवार इससे जुड़े हुए हैं। सोसायटी के डायरेक्टर पवन शास्त्री, संरक्षक जगजीवन शर्मा, महासचिव सुरिदर जोशी भी शामिल हैं। गरीब परिवारों की लड़कियों की मदद

loksabha election banner

इसके अलावा ब्राह्मण सभा द्वारा अपने परिवारों संबंधी बैठक की जाती है। अगर कोई गरीब परिवार अपनी लड़की की शादी नहीं कर पाता तो ब्राह्मण सभा द्वारा पैसे एकत्रित किए जाते हैं। इसके बाद लड़की की शादी करवाई जाती है। इसके अलावा ब्राह्मण मंच एक परशुराम भवन व साथ ही धर्मशाला खोलने जा रहा है। इसमें उनके धार्मिक कार्यक्रम करवाए जाएंगे। सभा के डायरेक्टर पवन शास्त्री ने बताया कि लड़कियों के लिए एक नया कोचिग सेंटर भी खोला गया है, ताकि वे पढ़ाई कर सकें। इसके अलावा लड़कियों के लिए निश्शुल्क कोचिग सेंटर भी खोला गया है। पवन शास्त्री ने बताया कि मंच द्वारा कोशिश की जा रही है कि लड़कियों को अधिक से अधिक पढ़ाया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.