विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोस्‍त ने युवती से किया दगा, नशा मिला कोल्‍ड ड्रिंक पिलाकर लूट ली अस्‍मत

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 15 Apr 2017 05:59 PM (IST)

एक युवती को उसके दोस्‍त ने फोन कर बुला लिया और फिर उसे नशीला पदार्थ मिला कोल्‍डड्रिंक पिला दिया। इसके ...और पढ़ें

दोस्‍त ने युवती से किया दगा, नशा मिला कोल्‍ड ड्रिंक पिलाकर लूट ली अस्‍मत
दोस्‍त ने युवती से किया दगा, नशा मिला कोल्‍ड ड्रिंक पिलाकर लूट ली अस्‍मत

जेएनएन, बठिंडा। एक युवती को उसके दोस्‍त ने फोन कर बुलाया आैर उसे एक फर्नीचर की दुकान में ले जाकर बहाने से नशीला पदार्थ मिला कोल्‍डड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने 60 साल के एक व्‍यक्ति और एक युवक के साथ मिलकर युवती से सामूहिक दुष्‍कर्म किया। युवती कोटकपूरा की रहनेवाली है।

वारदात के बाद पहले तो पीड़ित युवती डर कर कोटकपूरा में अपनी मौसी के पास चली गई। इसके बाद उसने मौसी के साथ आकर कोतवाली थाना में शिकायत दी। कोतवाली पुलिस ने अधेड़ सहित तीन लोगों पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी हरबंस सिंह ने बताया कि कोटकपूरा कर इस 21 वर्षीय युवती का बठिंडा के अनु नामक युवक से कुछ माह फाेन पर संपर्क हुआ। इसके बाद दोनों में दोस्‍ती हो गई। अनु यहां सत्तू और बलदेव सिंह नामक व्‍यक्ति के साथ मित्तल मॉल के समीप एक फर्नीचर की दुकान में काम करता है। 

यह भी पढ़ें: अवैध संबंधों के लिए महिला ने भतीजे के साथ मिलकर की पति की हत्या

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बीती 10 अप्रैल को अनु ने उक्त युवती को बठिंडा बुला लिया। इसके बाद अनु युवती को फर्नीचर की दुकान पर ले गया। बातों बातों में अनु, सत्तू और बलदेव सिंह ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। युवती के बेसुध हो जाने के बाद तीनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। तीनों ने उसे धम‍कियां भी दीं और किसी को कुछ बताने पर बुरे अंजाम की धमकी दी।

युवती के अनुसार, इसके बाद वह रात दस बजे युवती वापस अपनी मौसी के पास कोटकपूरा आई। वारदात के एक दिन बाद उसने मौसी को दुष्कर्म के बारे में बताया। इसके बाद में मौसी ने उसे लेकर पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: लुधियाना में बहन से प्रेम संबंधों के शक में दोस्त की हत्या

थाना प्रभारी हरबंस सिंह ने बताया कि युवती का मेडिकल कराने के बाद अनु, सत्तू और 60 वर्षीय बलदेव सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनको काबू करने के लिए छापामारी कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।