बेटी के जन्मदिन पर लगाया खूनदान कैंप
खूनदानी बीरबल बांसल की ओर से अपनी बेटी काजल का 19वां जन्मदिन खूनदान कैंप लगाकर मनाया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 05:23 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 05:23 PM (IST)
संस, बठिडा : खूनदानी बीरबल बांसल की ओर से अपनी बेटी काजल का 19वां जन्मदिन खूनदान कैंप लगाकर मनाया। इस दौरान आठ लोगों ने खूनदान किया। खूनदान करने वाले गुरविदर, करन सिगला, संदीप, सोनू, नरिदर, अरुण आदि को ब्लड बैंक की ओर से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। बीरबल बांसल अपने हर खुशी के अवसर पर खूनदान करके या खूनदान कैंप लगाकर मनाते हैं। इस मौके पर बीरबल बांसल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को खूनदान लहर से जुड़ना चाहिए। क्योंकि हमारी ओर से दान किया गया खून किसी जरूरतमंद को जीवनदान दे सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें