Move to Jagran APP

भाजयुमो ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी

भाजपा के दिग्गज व भारत की राजनीति के प्रखर नेता अरुण जेटली की पहली बरसी पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Aug 2020 10:31 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 10:31 PM (IST)
भाजयुमो ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी
भाजयुमो ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी

जागरण संवाददाता, बठिडा : भाजपा के दिग्गज व भारत की राजनीति के प्रखर नेता अरुण जेटली की पहली बरसी पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने अरुण जेटली के बारे में बताया कि वकील से एक सफल राजनेता तक का सफर तय करने वाले अरुण जेटली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री थे। भारत के पूर्व वित्त मंत्री और भारत सरकार में कारपोरेट मामलों के मंत्री रहे अरुण जेटली का नाम हमेशा भारतीय जनता पार्टी के स्वर्णिम इतिहास में शामिल रहेगा। युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव आशुतोष तिवाडी ने कहा अरुण कॉलेज समय से विद्यार्थी परिषद में सक्रिय थे व बड़े आंदोलन में हिस्सा लेकर अग्रणी भूमिका निभाई। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद अरुण जेटली द्वारा जन कल्याणकारी फैसले लिए गए, जिसके भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष परेश गोयल, साहिल सेतिया, सेंट्रल मंडल प्रधान गोभक्त सचिन शर्मा, मनदीप मोनू व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.