रवि मौर्य आइटी सेल व सोशल मीडिया के को कन्वीनर नियुक्त
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता सुभाष शर्मा दयाल सोडी के साथ विचार विमर्श करते हुए आईटी एंड सोशल मीडिया प्रदेश कन्वीनर राकेश गोयल द्वारा रवि मौर्य को भाजपा पंजाब प्रदेश आईटी व सोशल मीडिया का को कन्वीनर नियुक्त किया।
जागरण संवाददाता, बठिडा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, सुभाष शर्मा, दयाल सोडी के साथ विचार विमर्श करते हुए आईटी एंड सोशल मीडिया प्रदेश कन्वीनर राकेश गोयल द्वारा रवि मौर्य को भाजपा पंजाब प्रदेश आईटी व सोशल मीडिया का को कन्वीनर नियुक्त किया।
राकेश गोयल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए रवि मौर्य को पंजाब आईटी व सोशल मीडिया की यह महत्वपूर्ण जिमेवारी दी गई है। रवि मौर्य ने भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, दिनेश कुमार, जीवन गुप्ता, सुभाष शर्मा, दयाल सोढ़ी एवं राकेश गोयल का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह भाजपा सीनियर लीडरशिप का बहुत आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास करते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है। रवि मौर्या ने कहा कि वह इस जिम्मेवारी को अपनी पूरी इमानदारी से निभाएंगे व आने वाले विधानसभा चुनावों में पंजाब आईटी एंड सोशल मीडिया को ओर मजबूत करने के लिए राकेश गोयल जी के मार्गदर्शन में कई महत्वपूर्ण रणनीति तैयार करेंगे।