Move to Jagran APP

भाजपा की लोकसभा क्षेत्र की टीम ने चुनाव को लेकर की चर्चा

भारतीय जनता पार्टी बठिडा लोकसभा क्षेत्र के इंचार्ज एवं महामंत्री पंजाब परवीन बांसल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 08:19 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 08:19 PM (IST)
भाजपा की लोकसभा क्षेत्र की टीम ने चुनाव को लेकर की चर्चा

जागरण संवाददाता, बठिडा : भारतीय जनता पार्टी बठिडा लोकसभा क्षेत्र के इंचार्ज एवं महामंत्री पंजाब परवीन बांसल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान हलके के सह प्रभारी अशोक भारती तथा समूची टीम के सदस्य उपस्थित रहे। बांसल ने कहा की भाजपा का अकाली दल से पंजाब में गठबंधन राजनीतिक ही नहीं सामाजिक भी है। इस गठबंधन ने सामाजिक समरसता के साथ साथ विकास की बुलंदियों को छुआ है। भाजपा का हर कार्यकर्ता दोबारा सरकार बनाने के लिए वचबद्ध है। उन्होंने  टीम के सदस्यों को मेहनत और लगन से काम करने पर जोर दिया। कहा कि यह भाजपा के हर कार्यकर्ता की चुनाव  है। जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए  चौकीदार बनकर काम कर रहे हैं, उसी तरह सभी उनके साथ चौकीदार बनकर काम करेंगे। लोकसभा चुनाव के मीडिया इंचार्ज वरिन्दर शर्मा ने बताया की इस बैठक में  जिला महांमंत्री  गुरजीत मान, अशोक बालियांवाली, गुलशन वधवा, चन्द्र मोहन, कुलवंत सिंह पूहला, बिमल मित्तल, राम पुकार ठाकुर, मक्खण लाल, संजीव गर्ग, रवि मौर्य, विष्णू भगवान, कुलभूषण बांसल, रमेश गर्ग आदि भी उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.