Move to Jagran APP

सुखपाल सरां के नेतृत्व में बड़ी गिनती में लोग भाजपा में शामिल

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा निर्देश अनुसार संगठन को बढ़ाते हुए बड़ी संख्या में लोग भाजपा में जुड़ रहे हैं। भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां की अगुआई में एक होटल में आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में समाजसेवी व व्यापारी व लोग शामिल हुए। बैठक में पहुंचे सभी बुद्धिजीवियों द्वारा समाजिक मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 05:43 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 05:43 PM (IST)
सुखपाल सरां के नेतृत्व में बड़ी गिनती में लोग भाजपा में शामिल
सुखपाल सरां के नेतृत्व में बड़ी गिनती में लोग भाजपा में शामिल

जागरण संवाददाता, बठिडा : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा निर्देश अनुसार संगठन को बढ़ाते हुए बड़ी संख्या में लोग भाजपा में जुड़ रहे हैं। भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां की अगुआई में एक होटल में आयोजन किया गया, जिसमे बड़ी संख्या में समाजसेवी व व्यापारी व लोग शामिल हुए। बैठक में पहुंचे सभी बुद्धिजीवियों द्वारा समाजिक मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। प्रत्येक प्रतिनिधि द्वारा समाज मे फैली हुई कुरीतियों नशा, राजनीतिक पार्टियों द्वारा प्रलोभन व अन्य मुद्दों पर गम्भीर चर्चा हुई।

loksabha election banner

सुखपाल सिंह सरां ने मौजूदा हालातों पर चर्चा करते हुए कहा कि लंबे समय से पंजाब पर राज करने वाली परिवारवादी पार्टियों ने पंजाब के साथ हमेशा धोखा किया। रोजगार देने की बजाय पंजाब में बेरोजगारी बढ़ाई गई, नौकरियों में नाम पर नौजवानों को लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले दिए। सरां ने कहा कि कांग्रेस पंजाब को बचाने की बजाए अपनी कुर्सी के लिए लिए आपस में लड़ रहे हैं। लंबे समय तक पंजाब की सत्ता में रहने वाले शिअद ने कभी हिदू चेहरे या दलित समाज को मुख्य भूमिका नहीं दी, लेकिन भाजपा द्वारा दलित समाज का उत्थान करने के मुख्यमंत्री की घोषणा होते ही इन्हें हिन्दू दलित समाज की याद आ गई। बैठक के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश गर्ग, गुरप्रीत गोरा, अशुतोष तिवाड़ी,संदीप अग्रवाल, पलविदर सिंह सरपंच, प्रीतम सिंह खालसा, अश्वनी शुक्ल, अविनाश तिवाड़ी, डा. रिपुदमन, नितिन गर्ग, रमेश गुप्ता, डा. पवन पठानिया, साहिल मंगला, हर्ष मित्तल, अनिल गर्ग, अजय मित्तल, चंद सिंह, राजू महराज, बिट्टू सिंह, कुलवंत सिंह, महिदर सिंह, सुखदेव सिंह, गुरसेवक सिंह, सुमित केजरीवाल, महिदर कौर भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.