Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सैनिटाइजर व मास्क बांटे

जनता को सैनिटाइजर मास्क विटामिन सी व इम्युनिटी बढ़ाने वाली होम्योपैथिक दवाइयां वितरित की गईं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 04:02 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 04:02 PM (IST)
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सैनिटाइजर व मास्क बांटे

जासं, बठिडा : भाजपा की ओर से हाईकमान के आदेशों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस को समर्पित सेवा भावना सप्ताह के तहत पूर्वी मंडल की अगुआई में आम जनता को सैनिटाइजर, मास्क, विटामिन सी व इम्युनिटी बढ़ाने वाली होम्योपैथिक दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान पंजाब भाजपा के उप प्रधान दयाल सोढ़ी, पंजाब भाजपा मीडिया कन्वीनर सुनील सिगला, स्टेट कार्यकारिणी मेंबर गुरविदर कौर मांगट, विजय सिगला, जिला प्रधान विनोद बिटा, जिला उप प्रधान व पूर्वी मंडल इंचार्ज अशोक बालियांवाली, संजीव आर्किटेक्ट, कुलवंत पूहला, पूर्वी मंडल उप प्रधान विनोद मित्तल, प्रेम कांसल, पूर्वी मंडल महासचिव अनूप गर्ग, लव सचदेवा, पूर्वी मंडल सचिव तरसेम बांसल, प्रदीप कलोई, जसविदर सिंह मांगट, कृष्ण सिगला के अलावा अन्य भाजपा वर्कर उपस्थित थे।

loksabha election banner

अशोक बालियांवाली ने बताया कि इस मौके टीम द्वारा आर्थिक पक्ष से कमजोर मरीजों को वॉकर भी बांटे गए, ताकि वह वॉकर के सहयोग से चल फिर सकें। पंजाब उपप्रधान दयाल सोढ़ी, स्टेट मीडिया कन्वीनर सुनील सिगला व जिला प्रधान विनोद बिटा ने कहा कि भाजपा द्वारा सेवा भावना सप्ताह के तहत समस्त जिले के मंडलों व मोर्चों की तरफ से समाज सेवा के कार्य किए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.