भगवान वाल्मीकि जयंती पर भंडारे का आयोजन
शहर में भगवान वाल्मीकि जयंती पर विभिन्न स्थानों पर समागम का आयोजन किया गया।
संस, बठिडा : शहर में भगवान वाल्मीकि जयंती पर विभिन्न स्थानों पर समागम का आयोजन किया गया। जहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर माथा टेका और श्रद्धापूर्वक लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। भगवान वाल्मीकि पावन प्रकट दिवस पर भगवान वाल्मीकि प्रगट उत्सव कमेटी की ओर से प्रताप नगर गली नंबर 4 डी में स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर तथा धर्मशाला में लंगर का आयोजन किया गया। वहीं संजय नगर में स्थित वाल्मीकि मंदिर में भी भगवान वाल्मीकि लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से भारतीय सांस्कृति की नींव रखी है। इसके अलावा वाल्मीकि समूह भाईचारे को बधाई दी। इस मौके पर डीसी बी श्रीनिवासन, जिला योजना के चेयरमैन जगरूप सिंह गिल, नगर सुधार ट्स्ट के चेयरमैन केके अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, जिला भलाई अधिकारी सरदूल सिंह के अलावा कांग्रेजी नेता पवन मानी भी शामिल हुए। वित्तमंत्री ने डा. बीआर आंबेडकर पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम तहत जिले के पांच होनहार विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के नेता नवीन वाल्मीकि, संजय बिसवाल, बाबा मौनी शाह, बाबा पवन नाथ, वीरभान, पूर्ण शाह, हंसराज भारतीय, कुलविदर सिंह,फकीर चंद चौधरी, अंजना रानी, कृष्ण कुमार बिल्ली, अनिल कुमार नीलू, अनिल कुमार, लब्बी, रजिदर कुमार, विनोद कुमार, राजेश कुमार, बलराज, मनोज, रामकुमार, रामू, विशाल, सुरेश लाला आदि लोग उपस्थित थे।