माउंट लिटरा जी स्कूल के लविश का शानदार प्रदर्शन
नवंबर-2019 में आयोजित आर्यभट्ट गणित चैलेंज का परिणाम शनिवार सुबह घोषित किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Mar 2020 05:21 PM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2020 07:51 PM (IST)
संस, रामपुरा फूल : सीबीएसई की तरफ से नवंबर-2019 में आयोजित आर्यभट्ट गणित चैलेंज का परिणाम शनिवार सुबह घोषित किया। इसमें माउंट लिटरा जी स्कूल रामपुरा फूल के दसवीं कक्षा के विद्यार्थी लविश बांसल ने नार्थ रीजन में पहले एक सौ बच्चों में मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज करवाया। स्कूल के अध्यक्ष गगन बांसल, महासचिव नमिता बांसल तथा प्रिसिपल गीता पिल्लई ने लविश की इस सफलता पर उसे बधाई दी। दो चरणों में करवाए गए इस चैलेंज में देशभर के आठवीं से दसवीं कक्षा तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की योग्यता बढ़ाने के लिए उनमें नवीन चेतना उजागर करने के उद्देश्य से स्कूल सदैव प्रयासरत रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें