विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बठिंडा मेें कांग्रे‍ेसियों पर लाठीचार्ज, सांसद बिट्टू सहित कई घायल

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 30 Sep 2015 10:08 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2015 10:57 AM (IST)

नरमे की फसल खराब होने और कीटनाशक खरीद में गड़बड़ी के मामले को लेकर लघु सचिवालय के समक्ष बुधवार को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता बठिंडा। नरमे की फसल खराब होने और कीटनाशक खरीद में गड़बड़ी के मामले को लेकर लघु सचिवालय के समक्ष बुधवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू सहित छह से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। लाठीचार्ज के बाद कांग्रेसियों ने वहां धरना लगा दिया। फिर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर दो बसों में भरकर गांव कोटफत्ता के पास छोड़ दिया।

सांसद सहित करीब 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज

उधर पुलिस ने सांसद बिट्टू सहित करीब 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम भी गठित की है। बुधवार को कांग्रेस किसान सेल ने डबवाली रोड स्थित मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और तोडफ़ोड़ की।

इसके बाद प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। यहां दोपहर लगभग सवा एक बजे कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेटिंग तोड़कर लघु सचिवालय में घुसने का प्रयास किया। यहां उनकी पुलिस के साथ झड़प हो गई। जब कांग्रेस कार्यकर्ता हावी होते दिखे तो पुलिस ने उन पर लाठियां भांज दीं। इससे अफरा-तफरी मच गई। सांसद रवनीत बिट्टू लाठी लगने से गिर गए। कांग्रेस कार्यकर्ता लिबर्टी चौक की तरफ भागने लगे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
लाठीचार्ज के बाद रवनीत बिट्टू, सरदूलगढ़ के विधायक अजीत इंदर सिंह मोफर, लुधियाना से विधायक भारत भूषण, जिला कांग्रेस कमेटी देहात के जिलाध्यक्ष गुरा ङ्क्षसह तुंगवाली सहित अन्य कांग्रेसियों ने धरना दिया पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

दूसरी बार फिर लाठियां भांजीं

लाठीचार्ज के बाद धरना लगा रहे कांग्रेसी गिरफ्तारी देने पर अड़ गए। पुलिस ने दोपहर लगभग दो बजे गिरफ्तारी के लिए दो बसें मंगवाईं। इसमें भी चढऩे के लिए कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आनाकानी की, तो पुलिस ने फिर लाठीचार्ज किया।

पंजाब में अब्दाली राज : बिट्टू

सांसद बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज पंजाब में अब्दाली राज का परिचायक है। इसमें पुलिस अधिकारियों का कसूर नहीं है। पुलिस सरकार की पिट्ठू बनकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह बेअंत सिंह की संतान हैं, उनका परिवार गोली से नहीं डरा। डंडे-लाठी तो चीज ही क्या है।