विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bathinda News: लव मैरिज से नाराज भाइयों ने बहन को मारी गोली, हालत गंभीर

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Sat, 28 Jan 2023 08:13 PM (GMT+05:30)

शुक्रवार देर रात जिले के गांव त्योणा पुजारियां में उस समय दहशत का माहौल हो गया जब कुछ युवकों ने अपनी बहन की ससुराल के घर में घुसकर उसे गोली मार दी जबकि उसके ससुराल से मारपीट कर उसे भी घायल कर दिया।

लव मैरिज से नाराज भाइयों ने बहन को मारी गोली, हालत गंभीर
लव मैरिज से नाराज भाइयों ने बहन को मारी गोली, हालत गंभीर

बठिंडा, जागरण संवाददाता । शुक्रवार देर रात जिले के गांव त्योणा पुजारियां में उस समय दहशत का माहौल हो गया जब कुछ युवकों ने अपनी बहन की ससुराल के घर में घुसकर उसे गोली मार दी, जबकि उसके ससुराल से मारपीट कर उसे भी घायल कर दिया। गोली मारने वाले पीड़ित महिला के भाई व अन्य युवक थे। जिसकी वजह महिला ने करीब चार साल पहले गांव के रहने वाले एक युवक से अपने परिजनों के खिलाफ जाकर लव मैरिज करवाई थी।

गंभीर हालत में महिला को फरीदकोट मेडिकल किया रेफर

इस रंजिश के चलते विवाहिता के भाइयों ने इस वारदात को अंजाम दिया। लहूलुहान की हालत में विवाहिता को पहले उपचार के लिए तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन रात के समय ड्यूटी पर डॉक्टर नहीं होने की वजह से उसे बठिंडा सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए शनिवार दोपहर को उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।

9 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

फिलहाल थाना तलवंडी साबो पुलिस ने पीड़िता के पति के बयान पर पांच लोगों को नामजद करते हुए चार अज्ञात समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित अभी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

अपने ही गांव के व्यक्ति से की थी लव मैरिज 

जानकारी अनुसार गांव त्योणा पुजारियां की रहने वाली मंजीत कौर ने करीब 4 साल पहले अपने ही गांव के रहने वाले बलवंत सिंह से लव मैरिज की थी। उक्त लड़की के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। इसके चलते वह अपनी बेटी व उसके ससुराल वालों से रंजिश रखते थे। इसी रंजिश के चलते बीती शुक्रवार देर रात करीब पौने दो बजे मनजीत कौर के भाइ अपने कुछ साथियों के साथ उसके ससुराल के घर में दाखिल हुए और मंजीत कौर को जान से मार देने की नीयत से उसे गोली मार दी। जिससे मंजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर जब मंजीत कौर का ससुर कमरे से बाहर आया, तो हमलावरों ने पीड़िता के ससुर से भी पिटाई की और उसे भी घायल कर दिया।

डाक्टर मौजूद नहीं होने के कारण बठिंडा सिविल अस्पताल किया रेफर 

इस संबंध में पीड़िता के पति बलवंत सिंह का कहना है कि वह खेतों में पानी लगाने के लिए गया हुआ था। घर में बुजुर्ग व महिलाएं ही थी। इसी बीच उसके ससुराल परिवार के सदस्यों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी को गोली मार दी और उसके पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पति बलवंत सिंह ने बताया कि घायल पत्नी को उन्होंने पहले तलवंडी साबो सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर कोई भी डाक्टर मौजूद नहीं होने के कारण अस्पताल स्टाफ ने उन्हें बठिंडा सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जहां पर भी डाक्टरों द्वारा बिना इलाज किए हालत गंभीर होने के हावला देकर उसकी पत्नी को मेडिकल कालेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। उसने आरोप लगाया कि गोली अभी उसके पत्नी के शरीर के अंदर ही है।

आरोपित अभी फरार

उधर, थाना तलवंडी साबो थाने के एएसआइ व मामले के जांच अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया है कि बलवंत सिंह के बयान पर पीड़िता के भाई सुखी सिंह, पाली सिंह, जीवन सिंह निवासी गांव त्योणा पुजारियां और पाली सिंह निवासी गांव मलकाणा व 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपित अभी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।