विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बठिंडा में झगड़े के बाद पति ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी पर दागी गोलियां, आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार

Published: Wed, 20 Aug 2025 02:29 PM (GMT+05:30)

बठिंडा के गांव पक्का कलां में घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी जसप्रीत कौर की गोली मारकर ...और पढ़ें

बठिंडा में झगड़े के बाद पति ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी पर दागी गोलियां (फाइल फोटो)
बठिंडा में झगड़े के बाद पति ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी पर दागी गोलियां (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, बठिंडा। जिले के गांव पक्का कलां में एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते पत्नी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान जसप्रीत कौर (43) पत्नी जगसीर सिंह उर्फ सीरा निवासी गांव पक्का कलां के तौर पर हुई।

मामले में थाना संगत पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है।

डीएसपी देहाती हरजीत सिंह ने बताया कि थाना संगत पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित जगसीर सिंह सीरा निवासी गांव पक्का कलां का अपनी पत्नी जसप्रीत कौर (43) के साथ काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसे लेकर कई बार पंचायतें भी हो चुकी हैं।

उसकी पत्नी कई बार मायके रहने भी जा चुकी थी व फिर वापिस आ जाती थी। दोनों में आए दिन तकरार होती रहती थी। मंगलवार को दोनों में फिर से हुई तकरार के बाद आरोपित जगसीर सिंह सीरा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी पत्नी पर तीन गोलियां चला दी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। अन्य स्वजनों व गांव के लोगों ने लहूलुहान की हालत में जसप्रीत कौर को उपचार के लिए एम्स बठिंडा पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही थाना संगत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के भाई के बयानों के आधार पर आरोपित जगसीर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है व उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।