तस्करों के घर रेड करने गई पुलिस से किया गाली-गलौज
ब¨ठडा : गांव मलकाना में शराब तस्करों के घर रेड करने गई थाना रामा पुलिस के साथ वहां की महिला चौकीदार ने गाली-गलौज किया।
जासं, ब¨ठडा : गांव मलकाना में शराब तस्करों के घर रेड करने गई थाना रामा पुलिस के साथ वहां की महिला चौकीदार ने गाली-गलौज किया। महिला ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई करने की भी कोशिश की। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि उसकी पहचान गांव मलकाना निवासी हरपाल कौर के रूप में हुई। पुलिस ने हवलदार बल¨वदर ¨सह की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। हवलदार ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ उसी गांव में रहने वाले सोनी और अमना के घर में रेड करने गए। पुलिस ने दोनों को 1-1 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। मगर उसी समय वहां आ धमकी महिला ने पुलिस के साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। मनोज ने बताया कि महिला का बेटा भी शराब तस्कर है। उसके खिलाफ भी करीब आधा दर्जन केस दर्ज हैं। उसी बात की रंजिश रखते हुए उसने सरकारी काम में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस के साथ हाथापाई करने की कोशिश की।