कबड्डी सर्कल में गोनियाना को हराकर फाइनल में बठिडा ब्लॉक
गांव महिमा सरजा खेल स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय प्राइमरी स्कूल खेलों के तीसरे दिन सेमिफाइनल मुकाबले करवाए।
जासं, बठिडा : गांव महिमा सरजा खेल स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय प्राइमरी स्कूल खेलों के तीसरे दिन सेमिफाइनल मुकाबले करवाए। इससे पहले कुलवंत सिंह डीईओ (सीसे) ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। खेल प्रेस सचिव राजिदर सिंह व बलवीर सिंह कमांडो ने बताया कि कबड्डी सर्कल के सेमिफाइनल मुकाबलों में तलवंडी ने बठिडा व मौड़ ने संगत को हराया, जबकि गोनियाना को हराकर बठिडा ब्लॉक फाइनल में पहुंचा। एथलेटिक्स मुकाबलों में 100 मीटर, 200 मीटर लड़कियों में छमनप्रीत कौर, आशा रानी ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर लड़कियों में बलवीर कौर ने पहला, जसविदर कौर ने दूसरा, 600 मीटर रेस में गगनप्रीत कौर ने पहला, सिवरीत कौर गोनियाना ने दूसरा, लड़कों के 100 मीटर में लखविदर राम ने पहला, गुरविदर सिंह ने दूसरा, 200 मीटर में रिशभ ने पहला, लखविदर राम ने दूसरा, 400 मीटर में लवजीत सिंह व गुरविदर सिंह मौड़ ने क्रमवार पहला व दूसरा, 600 मीटर रेस में नूरदीप सिंह व रवि सिंह ने पहला व दूसरा, लंबी कूद में रानी कौर ने पहला, अमनदीप कौर ने दूसरा, जबकि लड़कों में अरमिदर सिंह व तोता सिंह ने क्रमवार पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह 400 रिले रेस लड़कियों में गोनियाना ब्लॉक ने पहला, संगत ब्लॉक ने दूसरा, शॉटपुट लड़कियों में तलवंडी साबो की इंदरजीत कौर ने पहला, रामपुरा की जश्नदीप कौर ने दूसरा, लड़कों में मौड़ के नवकरण सिंह व संगत के तोता सिंह ने क्रमवार पहला व दूसरा, बैडमिंटन लड़कों में मौड़ व गोनियाना ने क्रमवार पहला व दूसरा। जबकि लड़कियों के मुकाबलों में तलवंडी पहले स्थान व बठिडा ने दूसरा स्थान हासिल किया। योग में लड़के व लड़कियों में संगत व बठिडा ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। तैराकी लड़कियों में सिल्वरकोरस ने पहला स्थान हासिल किया। मौके पर वीना देवी, शेर सिंह, इंदरजीत सिंह, सतनाम सिंह, गुरमीत सिंह, सुरजीत सिंह, बूटा सिंह, जसकरण सिंह, रमनप्रीत अबलू, अमनदीप कौर आदि उपस्थित थे।