रैली निकालकर प्लास्टिक के खिलाफ जागरूक किया
नगर निगम की स्वच्छ भारत अभियान टीम ने परसराम नगर के शहीद संदीप सिंह सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में विद्यार्थियों को पॉलिथीन व प्लास्टिक के खिलाफ जागरूक किया।
जागरण संवाददाता, बठिडा : नगर निगम की स्वच्छ भारत अभियान टीम ने परसराम नगर के शहीद संदीप सिंह सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में विद्यार्थियों को पॉलिथीन व प्लास्टिक के खिलाफ जागरूक किया। इसके बाद विद्यार्थियों और स्टाफ ने इलाके में रैली निकालकर लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया और उनसे पॉलिथीन और प्लास्टिक के लिफाफों का उपयोग न करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने लोगों के घरों में जाकर प्लास्टिक इकट्ठा किया। स्वच्छ भारत मिशन की कोआर्डिनेटर वंशिता पुरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पॉलिथीन और प्लास्टिक को मानव जीवन के लिए बेहद घातक बताते हुए बठिडा को इससे मुक्त करने का आह्वान किया। मौके पर समाजसेवी राकेश नरूला मौजूद थे।