बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में किया जागरूक
प्रकाश पर्व को समर्पित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 05:30 PM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 05:30 PM (IST)
संसू, नथाना : सिविल सर्जन बठिडा के दिशा-निर्देशों के अनुसार और सीनियर मेडिकल अफसर डॉक्टर तेजवंत सिंह की अगुआई में सीएचसी सेंटर नथाना में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को एसएमओ डॉक्टर तेजवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सरकारी कन्या हाई स्कूल की लड़कियों ने भाग लिया।
इस मौके पर ब्लॉक एजुकेटर शिवानी, सेहत कर्मचारी मनजिदर सिंह, हरजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, मंजू अत्री, वंदना रानी, रुपिदर कौर, सीमा गर्ग, राजू गोयल, प्रगट सिंह आदि हाजिर थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें