Move to Jagran APP

बेसहारा लोगों के कोविड टेस्ट करवा रहे बिदी

सहारा जन सेवा महानगर की ऐसी समाजसेवी संस्था है जोकि वर्षों से बेसहारा लोगों को संभाल रही है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 05:25 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 05:25 PM (IST)
बेसहारा लोगों के कोविड टेस्ट करवा रहे बिदी

जासं, बठिडा : सहारा जन सेवा महानगर की ऐसी समाजसेवी संस्था है जोकि वर्षों से बेसहारा लोगों को संभाल रही है। कोरोना संक्रमण काल के इस दौर में भी यह संस्था बेसहारा लोगों को इस बीमारी से बचाने में जुटी हुई है। गुरविदर सिंह बिदी इसी संस्था के सक्रिय सदस्य हैं। जोकि कोरोना के इस दौर में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। करीब 38 वर्षीय गुरविदर बिदी की अपनी स्वीट शॉप है। अच्छी खासी दुकानदारी चलती है। लेकिन इसके बावजूद वह समाजसेवा के लिए समय निकालते हैं। वह शहर में बेसहारा लोगों के कोविड टेस्ट करवा रहे हैं। उन्हें अस्पताल लेकर जाते हैं। उनका टेस्ट करवाते हैं। अगर नेगेटिव रिपोर्ट आती है तो उन्हें वापस ले जाते हैं। अगर किसी की पॉजिटिव रिपोर्ट आती है तो उसे आइसोलेशन सेंटर में भर्ती करवाते हैं। अब तक वह 50 से अधिक बेसहारा लोगों के कोविड टेस्ट करवा चुके हैं। जिनमें कई लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों के अंतिम संस्कार भी कर रहे हैं। वह जब से यह संक्रमण का दौर शुरू हुआ है, तब से ही काम कर रहे हैं, लेकिन खुद इस बीमारी से बचे हुए हैं। यह काम करते हुए वह पूरी एहतियात बरतते हैं। स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस का पालन करते हैं। वह कहते हैं कि अपनों के लिए तो सभी काम करते हैं, लेकिन बेसहारा लोगों के लिए काम करने का अपना ही मजा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.