आम आदमी पार्टी ने जिले में नए पदाधिकारी किए तैनात
बठिडा आम आदमी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए जिला बठिडा हल्का बठिडा देहाती के यूथ इकाई के पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
जागरण संवाददाता, बठिडा: आम आदमी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए जिला बठिडा हल्का बठिडा देहाती के यूथ इकाई के पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। बठिडा हल्का देहाती की विधायक प्रो. रूपिदर कौर रूबी ने बताया कि संदीप सिंह धालीवाल गांव चक्क अतर सिंह वाला को यूथ इकाई जिला बठिडा का उप प्रधान व तरसेम सिंह पथराला को जिला बठिडा की यूथ इकाई का महासचिव नियुक्त किया गया है। एडवोकेट हरदीप सिंह पथराला, बहादुर सिंह फुल्लोमिठी व परिदर सिंह सरदारगढ़ को हल्का बठिडा देहाती के यूथ महासचिव, रेशम सिंह संगत, जलफ खान फरीदकोट कोटली व लखबीर सिंह जय सिंह वाला को हल्का बठिडा देहाती के यूथ संयुक्त सचिव और अमनदीप सिंह चुघे कलां, नरोतम सिंह कालझरानी, बिदर सिंह जोधपुर रोमाणा को हल्का बठिडा देहाती के यूथ ब्लॉक प्रधान नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी 2022 के चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करेगी, जिसके आधार पर ही काम किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग अकाली व कांग्रेस सरकार से तंग हैं, जिसके चलते अब पंजाब में लोग आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने को उतावले हैं।