कबूतर वापस मांगने पर की मारपीट
गांव जोगानंद में हुई एक लड़ाई-झगड़े के मामले में एक परिवार के तीन सदस्यों पर मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 05:57 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 05:57 PM (IST)
जासं, बठिडा : थाना थर्मल पुलिस ने गांव जोगानंद में हुई एक लड़ाई-झगड़े के मामले में एक परिवार के तीन सदस्यों पर मामला दर्ज किया है। एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता रंजीत सिंह वासी गांव जोगानंद ने शिकायत देकर बताया कि बीती 28 अक्टूबर को उसके गांव के रहने वाले आरोपित केवल सिंह, उसके बेटे भिदर सिंह व जग्गा सिंह ने उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। पीड़ित व्यक्ति के मुताबिक कबूतर पालने का काम करता है। बीते दिनों एक कबूतर उक्त आरोपितों के घर चला गया। जब वह अपना कबूतर वापस लेने के लिए उनके घर गया, तो तीनों आरोपित बाप-बेटे ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपित लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें