कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या
गांव जोधपुर पाखर में कर्ज से परेशान चल रह एक नौजवान किसान ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 12:17 AM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 12:17 AM (IST)
संसू, मौड़मंडी : गांव जोधपुर पाखर में कर्ज से परेशान चल रह एक नौजवान किसान ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पुत्र जागर सिंह वासी जोधपुर पाखर जिसके पास दो एकड़ जमीन थी। पिछले कुछ सालों से फसल न होने के कारण किसान परेशान रहता था और उस पर करीब पांच लाख का कर्ज था। इसी परेशानी के चलते उसने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें