विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बठिंडा में चलती ट्रेन से गिरकर 32 वर्षीय युवक की मौत, तलाशी में नहीं मिला टिकट

Published: Fri, 13 Nov 2026 05:31 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2026 06:01 PM (IST)

बठिंडा-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन से गिरने के कारण 32 वर्षीय गुरसेवक सिंह की मौत हो गई। पुलिस को ...और पढ़ें

ट्रेन से गिरकर 32 वर्षीय युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

ट्रेन से गिरकर 32 वर्षीय युवक की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. बठिंडा में चलती ट्रेन से गिरकर 32 वर्षीय युवक की दुखद मौत।

  2. मृतक मानसा निवासी गुरसेवक सिंह, राजमिस्त्री का काम करता था।

  3. पुलिस को मृतक के पास से कोई रेलवे टिकट नहीं मिला।

जागरण संवाददाता, बठिंडा। बठिंडा-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन से गिरने के कारण 32 वर्षीय गुरसेवक सिंह की मौत हो गई। वह मानसा का निवासी था और राजमिस्त्री का काम करता था। सहारा जनसेवा के संदीप सिंह ने बताया कि संस्था के कंट्रोल रूम में युवक के ट्रेन से गिरने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सूचित किया गया। घटनास्थल पर तलाशी के दौरान युवक के पास रेलवे टिकट नहीं मिला। ऐसे में पुलिस यह पता नहीं लगा सकी कि वह किस ट्रेन में सफर कर रहा था और कहां जा रहा था। जीआरपी स्टेशन अधिकारी एएसआइ गुरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

जांच के दौरान मृतक की बहन से संपर्क हुआ। उसने बताया कि गुरसेवक मानसा में अकेला रहता था। दो दिन पहले फोन पर हुई बातचीत में उसने कहा था कि वह काम के सिलसिले में बठिंडा आया है। पुलिस ने शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद उनके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।