ट्रैक्टर-ट्राली पेड़ से टकराई, तीन घायल
जनता नगर गली नंबर 4 में एक धान की भरी ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 05:28 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:28 PM (IST)
जासं, बठिडा : जनता नगर गली नंबर 4 में एक धान की भरी ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी। अचानक ट्रैक्टर ट्राली एक वृक्ष से जा टकराई। इससे ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे तीन मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना सारा मुख्यालय में मिलने पर जनसेवा की लाइफ सेविग ब्रिगेड टीम राजेंद्र कुमार व गौतम गोयल एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। घायल मजदूर 24 वर्षीय ललित पुत्र सुरजीत सिंह, 38 वर्षीय गगी सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, 40 वर्षीय सुखमंदर सिंह का पुत्र बलवीर सिंह निवासी नरूअना को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें