छेड़छाड़ की घटनाओं में 10 लोगों पर मामला
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा विभिन्न जगहों पर हुई छेड़छाड़ की तीन घटनाओं को लेकर पुलिस ने दस लोगों के खिल
जागरण संवाददाता, ब¨ठडा
विभिन्न जगहों पर हुई छेड़छाड़ की तीन घटनाओं को लेकर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एक मामले में मनचलों ने छात्रा को जबरन कार में बैठाकर उसका अपहरण करने की कोशिश की। एक अन्य मामले में बदमाशों ने महिला के साथ हाथापाई करके उसके कपड़े तक फाड़ने की कोशिश की। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
पहला केस थाना कोतवाली पुलिस ने गिदड़बाहा के गांव लुलबाई निवासी छात्रा की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि वो ब¨ठडा में कंप्यूटर कोर्स करने के लिए आई थी। छुट्टी के बाद वो मेहणा चौक से फौजी चौक की तरफ जा रही थी। उसी दौरान कार में अपने दो साथियों के साथ आए गांव सेमा कलां निवासी दिलबाग ¨सह ने जबरदस्ती उसका रास्ता रोककर उसके साथ छेड़छाड़ की। अपने साथियों की मदद से आरोपी ने उसे जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश की। मगर उसके शोर मचाने पर जमा हुए लोगों को देख कर आरोपी फरार हो गए।
उधर, थाना कनाल कालोनी पुलिस ने प्रताप नगर निवासी महिला की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले दीप, सन्नी अरोड़ा, काका, कमल कौर तथा न¨रदर कौर के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 13 जनवरी की रात उनके घर के बाहर लोहड़ी जलाई जा रही थी। जहां बहुत से युवक नाच गा रहे थे। उसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ खींचतान व हाथापाई शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके बाल नोचे, उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की और उसके गाल पर चांटे मारे।
वहीं, थाना महिला पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी जसवीर कौर की शिकायत पर ब¨ठडा निवासी पर¨मदर ¨सह तथा उसकी मां कौशल्या देवी के खिलाफ केस दर्ज किया। एएसआइ जगदेव ¨सह के अनुसार अपने बयान में उसने बताया कि आरोपी रा¨जदरा कॉलेज में लेक्चरर पर¨मदर ¨सह उसका पति है। दोनों के बीच विवाद चल रहा है। उनका एक बेटा है। अदालत के आदेश पर वो उससे मिलने के लिए ब¨ठडा आती थी। करीब डेढ़ महीना पहले वो यहां आई तो आरोपियों ने उसे बेटे से नहीं मिलाया, उसकी इज्जत के खिलाफ अपशब्द कहे और उसे जान से मारने की धमकियां दीं।