कर्ज से परेशान होकर की आत्महत्या
जासं, ब¨ठडा शहर की कैनाल कॉलोनी थाना एरिया में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कैनाल कॉल
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 08:58 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 08:58 PM (IST)
जासं, ब¨ठडा
शहर की कैनाल कॉलोनी थाना एरिया में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कैनाल कॉलोनी थाने के एसएचओ गुरदेव सिंह भल्ला ने बताया कि गली नंबर तीन निवासी रमेश हलवाई (38) घर पर अकेला था। उसने शाम को कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों को इसका पता लगने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सहारा एनजीओ की मदद से शव फंदे से उतार कर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई ने बताया है कि रमेश कर्ज की वजह से परेशान था। इसी वजह से उसे आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक के कमरे को सील कर दिया गया है। उसकी शनिवार को गहन छानबीन की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें