Move to Jagran APP

सवा लाख किसान दिल्ली धरने में पंजाब से 26 को होंगे रवाना

खेती कानूनों के विरोध में संघर्ष कर रहे किसानों की ओर से 26 व 27 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 04:20 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 10:17 PM (IST)
सवा लाख किसान दिल्ली धरने में पंजाब से 26 को होंगे रवाना
सवा लाख किसान दिल्ली धरने में पंजाब से 26 को होंगे रवाना

जासं, बठिडा : खेती कानूनों के विरोध में संघर्ष कर रहे किसानों की ओर से 26 व 27 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें पंजाब के सवा लाख किसान दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। इसके लिए किसान नेता गाड़ियों से डबवाली व खनौरी के रास्ते से रवाना होंगे। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन उगराहां के नेताओं की बठिडा के टीचर्स होम में मीटिग हुई। इस दौरान किसानों ने बताया कि उनके संघर्ष के बाद केंद्र सरकार किसानों के साथ मीटिग करने के लिए तैयार हुई। मगर सरकार किसानों की कोई भी बात न सुनकर सिर्फ अपनी मांगों को मनवाना चाहती है, जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में ही किसान नेताओं द्वारा अब दिल्ली में प्रदर्शन किया जाएगा।

loksabha election banner

यूनियन के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने बताया कि 26 नवंबर के प्रदर्शन से पहले 18 नवंबर को जिला स्तर पर विशाल रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। जिसके बाद 21 से 23 नवंबर तक गांवों में मार्च निकाल कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। वहीं मीटिग के दौरान केंद्र के साथ बातचीत करने के लिए तीन मेंबरों की कमेटी का गठन किया गया। इसमें जोगिदर सिंह उगराहां, सुखदेव सिंह कोकरी कलां व झंडा सिंह जेठूके को शामिल किया गया। सहयोगी मेंबर जसविदर सिंह लोंगोवाल व हरिदर कौर बिदू को लिया गया। इसके अलावा पंजाब सरकार से संबंधित मांगों को लेकर 18 नवंबर को जिला स्तर पर किए जाने वाले प्रदर्शनों को रद्द कर अब 20 नवंबर को डीसी दफ्तरों के आगे करने का फैसला लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.