जमीदार से परेशान मजदूर ने निगला जहर, मौत
जागरण संवाददाता, बठिंडा मौड़ मंडी के गांव बुर्ज सेमा निवासी एक मजदूर ने गांव नत्था निवासी एक जमीदा
जागरण संवाददाता, बठिंडा
मौड़ मंडी के गांव बुर्ज सेमा निवासी एक मजदूर ने गांव नत्था निवासी एक जमीदार से परेशान होकर शुक्रवार रात को कोई जहरीली चीज निगलकर अपनी जान दे दी। थाना मौड़ पुलिस ने मृतक मजदूर के पिता के बयान पर आरोपी जमीदार के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर करने का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, शनिवार को मजदूर के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस बयान में बाग सिंह निवासी गांव बेजु सेमा ने बताया कि उसका बेटा सतपाल सिंह गांव नत्था निवासी जमीदार अवतार सिंह के पास मजदूरी का काम करता था। जबकि उसी के गांव का दूसरा जमीदार गुरजंट सिंह उसके बेटे को अवतार सिंह को छोड़कर उसके पास काम करने के लिए तंग करता था। इसके चलते जमीदार गुरजंट सिंह अक्सर उसके बेटे को धमकी भी देता था। जिससे तंग आकर शुक्रवार देर रात को उसके बेटे सतपाल सिंह ने कोई जहरीली चीज निगल ली। जिससे गंभीर हालत में तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। शनिवार सुबह उसकी हालत गंभीर होने पर बठिंडा सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां से भी उसे मैक्स अस्पताल बठिंडा में रेफर कर दिया गया। शनिवार दोपहर उसकी मैक्स अस्पताल में मौत हो गई। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे थाना मौड़ के एएसआइ जगीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक सतपाल के पिता बाग सिंह के बयान पर आरोपी जमीदार गुरजंट सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।