डायरेक्टर खेतीवाड़ी को बताई समस्याएं बताई
जागरण संवाददाता बरनाला पंजाब एग्रो इनपुट्स डीलर एसोसिएशन के सदस्य पंजाब प्रधान वीरइंद्र की अगुआई में मिले।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 03:20 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 03:20 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बरनाला :
पंजाब एग्रो इनपुट्स डीलर एसोसिएशन के सदस्य पंजाब प्रधान वीरइंद्र कपूर के नेतृत्व में नवनियुक्त डायरेक्टर खेतीबाड़ी किसान भलाई विभाग पंजाब डा. बलदेव सिंह से मिले। इस मौके पर गोकुल प्रकाश गुप्ता ने कहा कि डायरेक्टर के साथ अन्य मामलों के अलावा आने वाले गेहूं के सीजन के लिए खाद की उपलब्धता को लेकर विचार-विमर्श किया गया। डा. बलदेव ने मक्की, नरमा, बासमती की फसलों को अधिक से अधिक बिजाई करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ पराली को आग न लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर धर्म बांसल, धर्मपाल गोयल, दीपक बंसल, जीवन बांसल, गोकुल प्रकाश गुप्ता, संदीप अरोड़ा समेत आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें