खड़े बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, घायल
संवाद सूत्र तपा, बरनाला : स्थानीय वृद्ध आश्रम के नजदीक बरनाला-ब¨ठडा मुख्य मार्ग पर एक साईड पर
संवाद सूत्र तपा, बरनाला :
स्थानीय वृद्ध आश्रम के नजदीक बरनाला-ब¨ठडा मुख्य मार्ग पर एक साईड पर मोटरसाइकिल पर खड़े व्यक्ति में किसी अज्ञात वाहन के पीछे से टक्कर लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। सिविल अस्पताल तपा में भर्ती कर्मजीत ¨सह पुत्र अमर ¨सह ने बताया कि वह अपने गांव काहनेके से तपा आ रहा था तो वृद्ध आश्रम के सामने मोटरसाइकिल क्रास करने के लिए इर्द-गिर्द खड़ कर देखने लग पड़ा, तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन टक्कर मारकर उसे नीचे गिरा दिया, घायल को राहगीरों ने सिविल अस्पताल तपा में भर्ती करवाया। इस घटना का पता लगते ही परिवारिक सदस्य व थाना प्रभारी तपा सुरिन्दर ¨सह, सिटी इंचार्ज राम लुभाया के नेतृत्व में पहुंची पुलिस पार्टी ने घायल के बयान लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।