Move to Jagran APP

ट्राइडेंट ग्रुप ने कोरोना काल में फ्रंटलाइन कर्मियों को दी डबल सैलरी

कोरोना महामारी के दौरान जहां आम आदमी की नौकरियां जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 05:07 PM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 05:07 PM (IST)
ट्राइडेंट ग्रुप ने कोरोना काल में फ्रंटलाइन कर्मियों को दी डबल सैलरी
ट्राइडेंट ग्रुप ने कोरोना काल में फ्रंटलाइन कर्मियों को दी डबल सैलरी

जागरण संवाददाता, बरनाला :

loksabha election banner

कोरोना महामारी के दौरान जहां आम आदमी की नौकरियां जा रही हैं वहीं कई कारपोरेट घराने वेतन में कटौती कर रहे हैं। जबकि ट्राइडेंट ग्रुप ने कोरोना काल में अपने कर्मचारियों को काफी सुविधाएं प्रदान की हैं। कंपनी ने अपने किसी कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया, बल्कि नई नौकरियां पैदा की। कंपनी ने फ्रंट लाइन वर्कर्स को डबल सैलरी दी है।

1980 के दशक में पद्मश्री राजिदर गुप्ता ने बरनाला में ग्रुप खड़ा किया था। पहले यह ग्रुप बेहद ही छोटा था। उनकी मेहनत ये यह ग्रुप आज देश की प्रसिद्ध कंपनियों में शामिल है। यूरोपियन, अमेरिकन देशों में कंपनी का उत्पाद सप्लाई हो रहा है। पूरे ग्रुप में लगभग 30 हजार कर्मचारी काम करते हैं।

जो कर्मचारी फ्रंट लाइन में आते हैं उनमें सिक्योरिटी गार्ड, सफाई कर्मचारी, डाक्टर, एंबुलेंस कर्मी, फायरमैन को इस बार डबल वेतन दिया गया।

हास्टल में रहने वाले चार हजार कर्मियों को मिलता है मुफ्त भोजन

ट्राइडेंट ग्रुप के हास्टलों में लगभग चार हजार कर्मचारी रहते हैं। इन कर्मचारियों के लिए सुबह, दोपहर व शाम का भोजन अप्रैल का मुफ्त दिया गया जो कि मई में भी दिया जा रहा है। इसमें लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।

मेडिकल सुविधा भी है बेहतर

कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्यों के लिए भी बढि़या सेहत सुविधाएं देने के एग्रीमेंट किए गए हैं। इसके तहत कोई कर्मचारी कोरोना पाजिटिव आता है तो उसे 14 दिन की पेड लीव दी जाएगी व उसका इलाज भी कंपनी ही करवाएगी। मरीज के लिए एकांतवास के लिए अलग साफ-सुथरा वार्ड का निर्माण किया गया है। जहां हर तरह की सुविधा मुहैया करवाई गई है। सभी कर्मचारियों को मास्क, जिंक, ओआरएस आदि फ्री दी गई है। जो कर्मचारी कोरोना को हराकर ड्यूटी ज्वाइन करेगा उसे विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। पाजिटिव कर्मचारियों को होटलों में रहने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यदि किसी मरीज को प्लाजमा की जरूरत पड़ती है वह भी प्रबंध ग्रुप की तरफ से किया जाता है।कंपनी महिला कर्मियों को विशेष सुविधा दे रही है। जो महिलाएं गर्भवती हैं, उन्हें 15 दिन की छुट्टी दी गई है। लड़कियों को वेतन में समान दर्जा दिया गया है। कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं की चेयरमैन रोज लेते हैं रिपोर्ट

ट्राइडेंट ग्रुप के एडमिन हेड रुपिदर गुप्ता ने बताया कि यह सभी सुविधाएं पद्मश्री राजिदर गुप्ता के निर्देशों तहत दी जा रही हैं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों को सुविधा देने में किसी तरह की लापरवाही न की जाए। रोजाना कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधाओं की रिपोर्ट भी वह खुद लेते हैं, ताकि किसी तरह की लापरवाही न हो।

कर्मचारी मेरा परिवार, हर दुख-सुख में उनके साथ हूं : गुप्ता

दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन पद्मश्री राजिदर गुप्ता ने कहा कि ग्रुप में जो भी कर्मचारी हैं, वह उनका परिवार हैं। कर्मचारियों की बदौलत ही इस ग्रुप ने तरक्की की है। इसलिए वह इन कर्मचारियों को अपना परिवार समझते हैं। कर्मचारियों ने की सराहना

ट्राइडेंट ग्रुप की तरफ से कर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं की प्रशंसा करते रामबाग कमेटी के प्रधान भारत मोदी,महासचिव इंजीनियर कंवल जिंदल, इंचार्ज जेई अशोक जिदल, महाशक्ति कला मंदिर के प्रधान अनिल दत्त शर्मा, शिव सेवा संघ गीता भवन के सतीश चीमा, शिव संघ शास्त्री मार्केट कमेटी के प्रधान एडवोकेट सोमनाथ गर्ग, अग्रवाल सभा के प्रधान विजय गर्ग, खत्री सभा के प्रधान राजीव वर्मा रिंपी, ने कहा कि ट्राइडेंट ग्रुप ने हजारों लोगों को रोजगार दिया है। इसके अलावा कर्मचारियों को हर तरह की सुविधा देकर ट्राइडेंट ग्रुप ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.