किसान खाली चेक वापस करवाने को लगाएंगे धरने
महल कलां बरनाला गांव हमीदी में भारतीय किसान यूनियन उगराहां ब्लाक महल कलां इकाई के समूह अधिकारियों व वर्करों की ब्लाक स्तरीय मीटिग यूनियन के ब्लाक प्रधान जज सिंह गहल के नेतृत्व में हुई।
संवाद सूत्र महलकलां, बरनाला : गांव हमीदी में भारतीय किसान यूनियन उगराहां ब्लॉक महलकलां इकाई के समूह अधिकारियों व वर्करों की ब्लॉक स्तरीय मीटिग यूनियन के ब्लॉक प्रधान जज सिंह गहल के नेतृत्व में हुई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान जज सिंह गहल, सीनियर नेता हरजीत सिंह दीवाना, कुलजीत सिंह वजीदके, नाहर सिंह गुंमटी व बलराज सिंह हमीदी ने कहा कि जिन बैंकों ने कर्ज लेने समय किसानों से खाली चेकों पर हस्ताक्षर करवा कर दोगुना गारंटी ली हुई है। उन्होंने बैंकों से चैक वापिस करवाने के लिए यूनियन द्वारा बैंक समक्ष रोष धरने लगाने के लिए विभिन्न गांव में किसानों के साथ मीटिग करके प्रस्ताव डलवाए जा रहे हैं। सभी गांव की रिपोर्ट मुकम्मल होने के बाद बैंकों द्वारा किसानों से लिए चैक वापिस करवाए जाएंगे। उन्होंने समूह किसानों को अपने हकों की प्राप्ती के लिए यूनियन का डट कर साथ देने की अपील की। इस अवसर पर किसान नेता बावा सिंह दीवाना, दर्शन सिंह पंडोरी, रिकू सिंह हमीदी ने भी कीटिग को संबोधित किया।