तीन बाइक चोरी, पुलिस ने किया अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज
बरनाला थाना सिटी-1 की पुलिस ने तीन मोटरसाईकल चोरी होने पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 05:00 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 06:29 AM (IST)
जागरण संवाददाता, बरनाला : थाना सिटी-1 की पुलिस ने तीन बाइक चोरी होने पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानेदार दलविदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मोहित शर्मा पुत्र सतपाल शर्मा निवासी बरनाला ने बयान दर्ज करवाया कि अनाज मंडी रोड़ बरनाला में उसका बाइक मार्का स्पलेंडर रंग सिल्वर, रणजीत सिंह पुत्र सिकंदर सिंह निवासी धनौला का मोटरसाइकिल मार्का डीलक्स व गुरप्रीत सिंह पुत्र बिक्कर सिंह निवासी खुड्डी कलां का बाइक मार्का हीरो स्पेलेंडर को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें