पंजाब सबार्डिनेट सर्विसेज यूनियन ने सफाई कर्मियों को दिया समर्थन
नगर कौंसिल के कच्चे सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को 32वें दिन भी जारी रही।
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 03:06 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 03:06 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बरनाला
नगर कौंसिल के कच्चे सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को 32वें दिन भी जारी रही। शनिवार को पंजाब सबार्डिनेट सर्विसेज यूनियन ने सफाई कर्मियों की हिमायत की। यूनियन के प्रधान कर्मजीत सिंह बेहला, दर्शन चीमा ने सरकार से मांग करते कहा कि सफाई सेवकों की मांगें जल्द से जल्द पूरी की जाएं।
सफाई सेवक यूनियन के जिला प्रधान गुलशन कुमार, लक्षमन सिंह, बिदू रानी आदि ने कहा कि सफाई सेवकों की मांगें बिल्कुल जायज हैं। यूनियन के गुरबाज सिंह, विनय कुमार, दर्शन सिंह,अनिल कुमार, दर्शन सिंह, हरी राम, मनजीत सिंह, सुखपाल, गुरतेज सिंह, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें